फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने बिगाड़ी एक्स. ट्रेनों की चाल

Wed, 23 Dec 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे ने एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। कोहरे के कारण ट्रेनें घंटों की देरी से स्टेशन पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


सर्द हवाओं के बीच ट्रेनों के इंतजार में उन्हें  कई कई घंटे स्टेशन पर गुजारने पड़ रहे हैं। मुजफ्फरपुर से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस बुधवार को अपने निर्धारित समय से नौ घंटा की देरी से पहुंची। 

इलाहाबाद से चलकर मेरठ की ओर जाने वाली संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पांच घंटा की देरी से आई।  अवध-असम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटा की देरी से आई।
विज्ञापन


सरयू यमुना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटा की देरी से आई। इसके अलावा दिल्ली से चलकर बनारस की ओर जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी एक घंटा की देरी से आई।

ट्रेनों के लेट होने की वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनें पीछे से ही देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें