फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं से कांपे लोग, कोहरे में रेंगे वाहन

Thu, 29 Dec 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
सर्द हवाओं से कांपे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर करवट बदली। सुबह से शाम तक पड़े कोहरे व सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकपी छुड़ा दी। ठंड से बचने के लोगों को अलाव आदि का सहारा लेना पड़ा। वहीं, कोहरे के चलते शहर और हाईवे-24 पर वाहन रेंगते नजर आए।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही घने कोहरे और सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकपी छुड़ा दी।  घने कोहरे के चलते चंद कदमों की दूरी भी देख पाना मुश्किल हो रहा था। चालक दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चलाते दिखे।

अनेक वाहन चालक अपने वाहन को सड़क किनारे, ढाबों पर रोकर कोहरा छंटने का इंतजार करते रहे। कोहरे और सर्द हवाओं से सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तामपान 9 डिग्री सेल्सियस रहा।  
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी मीनू राणा ने बुधवार रात रेलवे स्टेशन, पक्का बाग, गोल मार्किट, अतरपुरा चौपला, बुलंदशहर रोड, सबली गेट सहित विभिन्न स्थानों पर गरीबों और निराश्रितों को सर्दी से बचाव के लिए 52 कंबल वितरित किए। इस दौरान कानूनगो उमेश त्यागी, साबिर आदि मौजूद रहे।

वहीं, गढ़ में एसडीएम आरएन पांडेय और तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार देर शाम रेलवे स्टेशन पर गरीब-निराश्रितों को कंबल बांटे। इसके बाद उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर जलाए जा रहे अलाव का निरीक्षण भी किया।

कोहरे के चलते बृहस्पतिवार को तीन पैसेंजर समेत पांच ट्रेनें रद्द रहीं। वहीं, कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देर से हापुड़ पहुंचीं। इसके अलावा कानपुर में ट्रेन दुर्घटना के चलते कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर हापुड़ स्टेशन से गुजारा गया।

ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते रेलवे ने बृहस्पतिवार को अप-डाऊन दिल्ली-शाहजहांपुर पैसेंजर, मुरादाबाद-दिल्ली पैसेंजर व मेरठ-खुर्जा पैसेंजर रद्द कर दी।

इसके साथ ही इलाहाबाद से चलकर मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस भी रद्द रही। वहीं, रानीखेत सवा घंटे, फैजाबाद एक्सप्रेस सवा चार घंटे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस चार घंटे बीस मिनट,

मसूरी एक्सप्रेस एक घंटे, राज्यरानी एक्सप्रेस पांच घंटे, इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, लखनऊ मेल पौने तीन घंटे व नौचंदी एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से आई। इसके अलावा कानपुर में हुई रेल दुर्घटना के चलते कुछ ट्रेनों को हापुड़ से भी गुजारा गया।

ट्रेनों की देरी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से आईं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें