फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर भरा पानी, पैदल चलने में भी परेशानी

Fri, 14 Apr 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वर्ग आश्रम रोड के दर्जनों मोहल्लों के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। यह पर प्रस्तावित नाला डेढ़ वर्ष बाद भी नहीं बन पाया है। जो अभी तक नाला है, वह चोड़ा कम है। ऐसे में पानी सड़कों पर बह रहा है।
विज्ञापन


वहीं पुराने नाले की सफाई न होने के कारण मोहल्ले जलभराव आम हो गया है। लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है।

स्वर्ग आश्रम रोड के हजारों लोग सिर्फ नगर पालिका की लापरवाही के कारण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इन मोहल्लों से पानी की निकासी न होने के कारण घरों के बाहर गंदा पानी भरा रहता है।
विज्ञापन


लोगों की शिकायत पर नाला निर्माण का निर्णय लिया गया, लेकिन डेढ़ साल में भी पूरा नाला नहीं बन पाया। लोगों की शिकायत है कि नाले का आकार कम चौड़ा है। साथ ही अफसरों की अनदेखी के चलते कहीं तो नाला बना दिया गया है और कहीं छोड़ दिया गया है।

ऐसे में मोहल्लों में जलभराव की समस्या बन गई है। इतना ही नहीं स्वर्ग आश्रम रोड पर जो पुराना नाला बना हुआ है, वह गंदगी से अटा है। सफाई न होने के कारण घरों के बाहर जलभराव हो गया है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा का कहना है कि जलभराव से लोगों को राहत दिलाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही इस समस्या का निदान करा दिया जाएगा।

विधायक विजयपाल आढ़ती ने पिछले दिनों इस क्षेत्र का निरीक्षण कर अफसरों को गंदगी हटाने और जलभराव से निजात दिलाने के निर्देश दिए थे। इस दौरान कई कर्मचारियों को फटकार भी लगाई गई थी, लेकिन अफसर अभी भी लापरवाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें