फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एसडीएम और सीओ ने संवेदनशील गांवों में किया पैदल मार्च

Tue, 12 Mar 2024 10:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली और बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के संवेदनशील और अति संवेदनशील गांवों में मंगलवार को एसडीएम साक्षी शर्मा और सीओ आशुतोष शिवम ने अर्द्धसैनिक और पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी, पसवाड़ा, पलवाड़ा, बहादुरगढ़ समेत कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा में मंगलवार की दोपहर अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसडीएम साक्षी शर्मा ने कहा कि रमजान माह, होली और ईद पर सभी लोग शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। आगामी लोकसभा चुनाव में निर्भीक होकर मतदान करें। सीओ आशुतोष शिवम ने कहा कि गांव मे कोई भी संदिग्ध व्यक्ति यदि दिखता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। लोकसभा चुनाव में किसी के भी बहकावे में न आएं। जो प्रत्याशी आपको अच्छा लगता है, उसे ही वोट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें