हापुड़। मंडी समिति के सचल दल ने ततारपुर बाईपास पर आलू और चावल से लदी दो गाड़ियों को पकड़ा है। दोनों में टैक्स की चोरी पकड़ी गई है।
मंडी समिति के निरीक्षक मुद्रिका ने बताया कि दोनों गाड़ियों के कागज दिल्ली के बने हुए थे और बिल्टी रामपुर की थी। ट्रक चालकों से जानकारी की तो वह कुछ नहीं बता पाए। दोनों ट्रकों में आलू और चावल भरा था, जिनमें टैक्स की भी चोरी की गई।
उन्होंने बताया कि आलू के ट्रक में करीब 20 हजार और चावल के ट्रक में करीब डेढ़ लाख के टैक्स की चोरी है। ट्रकों को लेकर फिलहाल किसी ने संपर्क नहीं किया, जिस पर ट्रकों को जब्त कर लिया गया।