स्वतंत्रता दिवस पर कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन, विकास भवन, सभी ब्लाॅक, ग्राम पंचायतों के अलावा पार्टी कार्यालयों व निजी संस्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। जिले में करीब तीन सौ सरकारी स्थानों पर ध्वजारोहण होगा। कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आजादी के उत्सव को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए जिले के सभी सरकारी कार्यालयों और महापुरुषों की प्रतिमाओं को सजाया गया। मेरठ तिराहा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर, नगर पालिका स्थित महात्मा गांधी, अतरपुरा स्थित जवाहर लाल नेहरू, अटल पार्क स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी समेत सभी प्रतिमाओं को फूल माला और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के दौरान जिले में प्रस्तावित बड़ी परियाजनाओं से भी लोगों को अवगत कराया जाएगा। वहीं, एसपी ज्ञानजंय सिंह ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सभी आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं।