फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नाबालिग के अपहरण और छेड़छाड़ के दोषी को पांच साल की सजा

Mon, 11 Aug 2025 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। किशोरी का अपहरण और छेड़छाड़ के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) ने 12 वर्षीय किशोरी का अपहरण और छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए पांच वर्ष के सश्रम कारावास और 15,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। कोर्ट ने पीड़िता के पुनर्वास के लिए 25,000 रुपये की प्रतिकर राशि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को देने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने 11 अगस्त 2022 को मुकदमा दर्ज करते हुए बताया था कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री दूध लेने गई थी। इसी दौरान किराए पर रहने वाला पवन उसे बुरी नीयत से पकड़कर ले गया। किशोरी के कपड़े फटे हुए थे और वह रोते हुए घर लौटी। उसने अपने पिता को पूरी घटना बताई। जब पीड़िता का पिता आरोपी के घर पहुंचा, तो पवन फरार हो चुका था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने जांच पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। मामले की सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) ज्ञानेंद्र सिंह यादव ने आरोपी को दोषी करार दिया। कोर्ट ने दोषी को पांच वर्ष के सश्रम कारावास और 15,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें