ब्रजघाट। गंगानगरी के मोहल्ला निवासी महिला ने गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि वह मूल रूप से नेपाल की रहने वाली हैं। उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। जिसके बाद से वह गंगानगरी में रहकर भिक्षाटन कर अपना और अपनी दो बेटियों का पालन-पोषण कर रही है। महिला का कहना है कि रविवार की सुबह उनकी पांच साल की बेटी गंगा तट पर गई थी। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं आई, तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। महिला ने बेटी के अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्ची को बरामद करने के लिए टीम लगाई लगाई गई है।