फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अंकित के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली का किया घेराव

Tue, 04 Mar 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी के लोगों ने अंकित के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली का घेराव किया। इस दौरान कोतवाल ने हत्याकांड का जल्द खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया। कोतवाल के आश्वासन पर लोग लौट गए।
विज्ञापन


रविवार की सुबह आनंद विहार स्थित खाली पड़े मैदान में अंकित का खून से लथपथ शव मिला था। अंकित की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या की गई थी। हत्यारों ने अंकित का गला भी रेता था। मृतक के पिता ने बताया कि शनिवार की रात लगभग सवा आठ बजे उनके पुत्र अंकित फोन पर बातें करते हुए घर से निकले थे। रात को लगभग सवा नौ बजे उन्होंने अंकित को फोन किया था, लेकिन उनका मोबाइल बंद जा रहा था।

हत्यारे अंकित का मोबाइल लेकर भी फरार हो गए थे। मृतक के परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे मोहल्लेवासियों ने हत्याकांड का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें