ब्रजघाट। गंगानगरी के मोहल्ला निवासी महिला ने गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। जिसके बाद से वह गंगानगरी में रहकर भिक्षाटन कर अपना और अपनी दो बेटियों का पालन-पोषण कर रही है। रविवार की सुबह उनकी पांच साल की बेटी गंगा तट पर गई थी। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं आई, तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। उन्होंने पड़ोसियों के साथ मिलकर बेटी को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शीघ्र ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। संवाद