गढ़मुक्तेश्वर। नगर निवासी युवक ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि दो दिन पहले वह नगर के विवाह मंडप में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। उसने देखा कि पास में खड़े युवक के मोबाइल के वालपेपर पर उसकी बहन का फोटो लगा हुआ है। अपनी बहन का फोटो अनजान युवक के मोबाइल में लगा देख कर उसने पूछताछ की, तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की। वहीं, अपने साथियों को बुलाकर पिटाई कर उसे घायल भी कर दिया। जिसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाली पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।