ब्लॉक प्रमुख चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। इसमें पांच फरवरी को नामांकन, छह को नाम वापसी और सात को मतदान होगा।
सिंभावली विकास खंड के एडीओ पंचायत जगनंदन वर्मा ने बताया है कि ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी नामांकन करने के लिए 5 फरवरी सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन होंगे और तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी।
6 फरवरी को सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे तक प्रत्याशियो के नाम वापसी और 7 फरवरी को सुबह 11 बजे से लेकर 3 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन मतगणना हो जाएगी।