हापुड़। रोडवेज बसों की किल्लत से जूझ रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। क्योंकि अगले माह के दूसरे सप्ताह तक डिपो को पांच ओर नई बसें मिलने की उम्मीद है। जिन्हें विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा।
रोडवेज डिपो से लखनऊ, बरेली, नोएडा, दिल्ली, किठौर, मोदीनगर, हरिद्वार सहित बसों का संचालन होता है। पिछले दो माह में बीस से अधिक पुरानी बसें अपनी मियाद पूरी करने के बाद कबाड़ हो चुकी है, जिनका संचालन बंद कर दिया गया है, जिसके बाद डिपो में 97 बसें शेष हैं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या कम हैं, जिसपर डिपो के अधिकारियों ने मुख्यालय से बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की थी। जिसके बाद शासन से पांच नई बसें डिपो को मिलने की स्वीकृति मिल चुकी हैं। अगस्त माह के दूसरे सप्ताह तक बसें डिपो को मिलने की उम्मीद हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार नायक का कहना है कि अगले माह के दूसरे सप्ताह तक बसें डिपो पहुंचने की उम्मीद है। जिसके बाद यात्रियों को बसों की किल्लत से जूझना नहीं पड़ेगा।