फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: टोल प्लाजा की जांच के लिए पांच सदस्य समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। स्थानीय लोगों की मांग पर डीएम कविता मीना ने हाईवे पर गांव अल्लाबख्शपुर के निकट स्थित टोल प्लाजा की जांच के लिए समिति का गठन कर दिया है। उन्होंने एसडीएम श्रीराम सिंह से पांचों बिंदुओं पर जांच कर 15 दिन में आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ के राष्ट्रीय महासचिव पंकज लोधी के साथ ही स्थानीय लोग टोल प्लाजा को अवैध बताते हुए लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। नगरपालिका की सीमा में स्थापित टोल प्लाजा के हटाने के लिए पंकज और उनके सहयोगियों ने धरना, आमरण अनशन भी किए। जिसके उपरांत तत्कालीन डीएम अभिषेक पांडेय ने टोल प्लाजा की जांच कराने का आश्वासन दिया था। पंकज का कहना है कि अभिषेक पांडेय के तबादले के बाद जांच प्रक्रिया अटक गई। जिसे लेकर दोबारा ज्ञापन दिए गए।

एसडीएम की अध्यक्षता में हुआ समिति का गठन

डीएम कविता मीना ने एसडीएम श्रीराम सिंह को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने स्थानीय लोगों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में लिखित पांच बिंदुओं पर जांच करने का निर्देश दिया है। डीएम ने समिति का अध्यक्ष एसडीएम को बनाया है। इसके अलावा लोनिवि हापुड़ के अधिशासी अभियंता, सीओ यातायात हापुड़, नगरपालिका परिषद गढ़ की अधिशासी अधिकारी और एनएचएआई के परियोजना निदेशक को सदस्य बनाया गया है। वहीं, पत्र में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जांच के दौरान पंकज लोधी, उनके सहयोगी जय सिंह राणा को भी उनका पक्ष रखने का मौका दिया जाए। वहीं, 15 दिन में जांच रिपोर्ट उन्हें भेजने का निर्देश दिया गया है। पंकज लोधी का कहना है कि 21 मई को डीएम ने पत्र जारी किया है लेकिन अभी तक भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जल्द से जल्द जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन


कोट
डीएम के निर्देश पर जल्द से जल्द सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी। उनके निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई होगी। - श्रीराम सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें