फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नौकरी के नाम पर पांच लाख ठगने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव के मतनावली के ठग द्वारा मेरठ निवासी युवक से नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपए ठगने वाले मास्टर माइंड फौजी को छज्जूपुर -डहाना स्थित इंटर कालेज के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि मेरठ निवासी बबलू ने मतनावली के रहने वाले मनीष, रामप्रताप और सुनीता को विभिन्न तारीखों पर उनके बैंक के खाते में पांच लाख रुपये नौकरी दिलवाने के नाम पर दिए थे। आरोप है कि आरोपी ने पीड़ित को नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र देते हुए उसका पुलिस वेरिफिकेशन भी करा दिया। कुछ समय बाद पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ तो उसने आरोपी से दी गई रकम वापस मांगी । लेकिन हर बार आरोपी पीड़ित को बहकाते रहे। पीड़ित ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले के एक आरोपी जितेन्द्र फौजी निवासी भगवानपुर बडगाव, सहारनपुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें