फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हादसा: बाइक और ऑटो में आमने-सामने टक्कर, पत्तों की तरह सड़क पर बिखर गए लोग; कुछ इधर तो कुछ उधर गिरे

Mon, 06 Jul 2026 06:11 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कुसेचर चौपला

सार


हादसा होता देख आने जाने वाले राहगीर काफी संख्या में यहां एकत्र हो गए। जिन्हें हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
हापुड़ में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला सर्विस रोड पर सोमवार को बाइक व ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर व क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

गांव शाहपुर जट्ट निवासी अमन सोमवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे बाइक पर सवार होकर कुचेसर चौपला पर किसी काम से जा रहा था। कुचेसर चौपला सर्विस रोड पर पहुंचने पर सामने से आ रहे ऑटो से उसकी भिड़ंत हो गई। इसमें वह ऑटो चालक शेर सिंह उर्फ शेरू निवासी गांव धनपुरा व ऑटो में सवार जितेंद्र कुमार निवासी गांव दयानतपुर, अनुज निवासी गांव शरीकपुर व इलियास निवासी गांव बीरमपुर घायल हो गए और सर्विस रोड पर यातायात बाधित हो गया। 

हादसा होता देख आने जाने वाले राहगीर काफी संख्या में यहां एकत्र हो गए। जिन्हें हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर यातायात सुचारू कराया। 
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि हादसे के संबंध में अभी पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें