फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पांच घंटे गुल रही 25 हजार घरों की बिजली

Sat, 19 Jul 2025 11:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली रोड बिजली घर की वीसीबी मशीन की रिले फुंकने के कारण शुक्रवार की रात करीब पांच घंटे तक 25 हजार घरों की बिजली गुल रही। कांवड़ यात्रा के बीच मुख्य बिजलीघर की आपूर्ति बंद रहने से ऊर्जा निगम की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब दस बजे अचानक दिल्ली रोड प्रथम व द्वितीय बिजलीघर बंद हो गया। रात्रि में आपूर्ति बाधित होने के बाद दिल्ली रोड बिजलीघर का फोन नंबर भी स्विच ऑफ हो गया। कुछ देर बाद उपभोक्ता भी बिजलीघर पहुंचे और हंगामा किया। सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम के मीटर विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। डिवीजन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों विभागों की टीम ने मिलकर मरम्मत का कार्य शुरू किया। देर रात करीब तीन बजे आपूर्ति सुचारू हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। उपभोक्ताओं का आरोप है कि आए दिन इस प्रकार की समस्याएं रहती हैं। विशेषकर, रात्रि में अधिक कटौती होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता है। वहीं, शनिवार को दिनभर में भी कई जगह फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल का कहना है कि रात्रि में ही टीमों को लगाकर मरम्मत का कार्य कराया गया था। कार्य पूरा होते हुए टीम ने आपूर्ति सुचारू करा दी थी।



कांवड़ मार्गों पर छाया अंधेरा

दिल्ली रोड बिजलीघर से मेरठ रोड, मोदीनगर रोड, फ्री गंज रोड, बुलंदशहर रोड, रेलवे रोड और दिल्ली रोड के इलाकों में आपूर्ति होती है। शहर के इन मार्गों से कांवड़िये गुजरते हैं, लेकिन आपूर्ति बाधित रहने से सड़कों पर भी अंधेरा छा गया। इस कारण कांवड़ सेवा शिविर के संचालकों को भी परेशानी हुई। कांवड़ियों के साथ किसी प्रकार की अनहोनी न हो, इसे देखते हुए कांवड़ मार्गों पर पुलिस गश्त करती रही।
विज्ञापन




इन मोहल्लों में आपूर्ति रही बाधित

लज्जापुरी, चमरी, हर्ष विहार, बैंक कॉलोनी, शंभुपुरा, रघुवीर गंज, शांति विहार, आलोक कॉलोनी, न्यू आलोक कॉलोनी, रघुवीर गंज, तहसील परिसर, ज्ञानलोक कॉलोनी, कलक्टर गंज, फ्री गंज रोड, आर्य नगर, जवाहर गंज, रामगंज, श्रीनगर, पटेल नगर, कोठी गेट, राजीव विहार, छज्जुपुरा, कसेरठ बाजार, माता मोहल्ला, आवास विकास कॉलोनी आदि की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें