हापुड़। दिल्ली रोड बिजलीघर की क्षमता वृद्धि के कारण बुधवार को सुबह 11 से शाम चार बजे तक फीडर नंबर तीन से जुड़े 15 से अधिक मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रहेगी।
उपखंड अधिकारी द्वितीय देवेश ने बताया कि बिजलीघर पर पावर ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य होगा। इस कारण फीडर नंबर तीन से जुड़े मोहल्ला सराय बसारत अली, कोठी गेट, माता मोहल्ला, छज्जुपुरा, महेशपुरी, खाई, गोपीपुरा, रियाजपुरा, लक्ष्मणगढ़ी, जैन लोक, धुनो का चौक, कोतवाली, बाजार बजाजा, नूरबफान गंज, कसेरठ बाजार, कटरा खेराती, बुर्ज आदि मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, बिजली आपूर्ति के लिए नया शेड्यूल भी लागू किया गया है। इसमें तहसील मुख्यालयों एवं नगर पंचायतों को 31 जुलाई तक हर रोज 21: 30 घंटे सप्लाई मिलेगी। रोजाना ढाई घंटे तक फीडर बंद रहेंगे।