फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वाहनों से ईसीएम चोरी करने वाले पांच शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
हाफिजपुर थाना पुलिस ने पकड़े चोरी करने वाले आरोपी। संवाद
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना पुलिस ने गाड़ियों से ईसीएम (इंजन कंट्रोल मॉड्यूल) पुर्जे चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच शातिर आरोपियों को बुधवार रात गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दस ईसीएम, घटना में प्रयुक्त कार व अवैध असलहा बरामद किया है। आरोपियों ने थाना हाफिजपुर, पिलखुवा व नगर कोतवाली की तीन घटनाओं को कबूल किया है।
विज्ञापन

एएसपी महेश कुमार ने बताया कि बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे थाना पुलिस को सूचना मिली कि गाड़ियों से ईसीएम चोरी करने वाला गिरोह कार से नहर से होता हुआ बुलंदशहर की तरफ जा रहा है। सूचना पर थाना पुलिस टीम ने महमूदपुर नहर के पास घेराबंदी कर कार सवार ईसीएम चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से चोरी किए हुए दस ईसीएम बरामद किए। आरोपियों की पहचान राशिद उर्फ मच्छी निवासी गांव नाहल, अरशद, फराज, अमन व उस्मान निवासी गांव पसौड़ा निकट कुरैशियान मस्जिद के पास जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है। एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने 13 अगस्त की सुबह तड़के करीब चार बजे मेरठ फ्लाईओवर के नीचे हापुड़ नगर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी अमित गुप्ता की गोल्डन गुड्स ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर खड़ी तीन कैंटरों से दो ईसीएम चोरी कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने पांच अक्तूबर की देर रात हापुड़ नगर के मोहल्ला तगासराय बालाजी मंदिर निवासी बृजमोहन की गांव इम्टौरी रघुनाथ कोल्ड स्टोरेज के पास स्थित दुकान के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों से तीन ईसीएम चोरी की घटना को अंजाम दिया।
इसके बाद छह अक्तूबर की देर रात वह सभी धौलाना रोड पिलखुवा स्थित जनता ढाबा के बराबर में मैनकाइंड कंपनी के पास पहुंचे और यहां खड़ी गांव खेड़ा निवासी अनुज की कैंटर से ईसीएम चोरी कर लिया था। इसके अलावा तीन ईसीएम उन्होंने अन्य जिलों से चोरी किए थे। एएसपी ने बताया कि आरोपी राशिद उर्फ मच्छी, अरशद, फराज, अमन व उस्मान के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर व हापुड़ आदि जिलों में लूट, चोरी व आर्म्स एक्ट आदि के करीब 80 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें