फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तमंचे के साथ पांच बदमाश गिरफ्तार

Sun, 21 Apr 2024 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि शनिवार रात कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर पुलिसकर्मी ठंडी सड़क पर पहुंचे, जहां स्याना रोड की तरफ से आ रही एक कार रुकवाकर तलाशी ली गई। कार सवार बिलाल निवासी रफीकनगर हापुड़ के पास से एक तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा गांव दौताई ईदगाह के पास मजीदपुरा हापुड़ निवासी जमील को तमंचा, कारतूस समेत गिरफ्तार किया गया। वहीं फुलडी चेक पोस्ट से शुभान निवासी अहमदनगर लिसाड़ी गेट मेरठ, नानपुर चैक पोस्ट से अय्यूब निवासी मजीदपुरा हापुड़ और ब्रजघाट क्षेत्र में बागडपुर रोड से दानिश निवासी मोहल्ला ईदगाह हापुड़ को तमंचों और कारतूस समेत गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें