फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अवैध कब्जा करने की नियत से घर के बाहर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर सलामतपुर निवासी अमित ने दो सगे भाइयों पर अवैध कब्जा करने की नियत से घर के बाहर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। फायरिंग में उनकी मां व पत्नी बाल-बाल बचीं। पुलिस ने तहरीर पर दो सगे भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, परिवार के लोग दहशत में है।
विज्ञापन

अमित ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि रिश्ते के ताऊ भूले गांव में ही रहते हैं, लेकिन उनकी शादी नहीं हुई थी। पिछले करीब 30 वर्षों से भूले ताऊ उनके साथ ही रह रहे हैं। जिनकी वह लगातार देखभाल करते आ रहे हैं। चार वर्ष पहले भूले ताऊ ने अपने एक मकान व चार सौ वर्ग गज के प्लॉट का बैनामा उन्हें कर दिया था। भूले ताऊ के ही परिवार के कमल सिंह अपनी सभी जमीन व घर बेचकर गांव छोड़कर चले गए थे। वर्तमान में कमल सिंह अपने परिवार के साथ हरियाणा फरीदाबाद के नचोली में रह रहे हैं।
आरोप है कि 23 नवंबर 2025 को कमल सिंह का पुत्र पुनीत उर्फ पिंटू खारी व हरिओम उर्फ पपला भूले ताऊ को बहलाकर अपने साथ ले गए। अब उनके मकान को खाली कराकर दोनों इस पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह तड़के पौने पांच बजे दोनों भाई बिना नंबर प्लेट लगी कार से उनके मकान के बाहर पहुंचे और गाली गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान वह दिल्ली ड्यूटी पर थे और उनकी मां व पत्नी घर पर अकेली थीं। गाेलियों का शोर सुनकर उनकी मां व पत्नी घर के बाहर पहुंची तो आरोपियों ने उनपर फायरिंग कर दी। इसमें उनकी मां व पत्नी बाल-बाल बच गईं।
आरोपियों द्वारा की गई फायरिंग की घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसके बाद आरोपी अपनी कार लेकर यहां से भाग गए। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि व्यक्ति की तहरीर पर पुनीत उर्फ पिंटू खारी व हरिओम उर्फ पपला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें