फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाइक न देने पर घर के बाहर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के चंडी मंदिर मोहल्ले में बाइक को लेकर हुआ विवाद मंगलवार रात फायरिंग तक पहुंच गया। घर के बाहर चली गोली दरवाजे को पार कर गई। जिससे युवक बाल-बाल बचा। पीड़ित की ओर से चार युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चंडी मंदिर निवासी विशाल ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। तभी चंडी मंदिर निवासी चिंटू चौधरी, खेरपुर खेराबाद निवासी यश तथा गाजियाबाद जनपद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव अखाड़ा निवासी अवनीश और गांव अमरेला निवासी शिवम पहुंचे और बाइक न देने पर गाली-गलौज कर उसकी बाइक तोड़ दी।
अगले दिन मंगलवार दोपहर यही लोग लाठी-डंडे और तमंचा लेकर फिर पहुंचे और विशाल से मारपीट की। रात करीब साढ़े नौ बजे चारों युवक दोबारा आए और घर के बाहर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

एक गोली दरवाजे को पार कर गई, जिससे विशाल का भाई हनी बाल-बाल बचा। घर के बाहर रखा ठेला भी आरोपियों ने तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि घटना की शिकायत मिली है। पुलिस जांच कर रही है, साक्ष्य मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें