फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़े, कहासुनी के बाद जमकर हुई फायरिंग, एक पक्ष के तीन लोगों को लगी गोली

Fri, 04 Sep 2026 12:59 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़

सार

दो पक्षों में हुई फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सीओ अनीता चौहान भारी पुलिस बल के साथ गांव में मौजूद हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के बाद हुई फायरिंग में एक पक्ष के तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


दो पक्षों में हुई फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सीओ अनीता चौहान भारी पुलिस बल के साथ गांव में मौजूद हैं। गोली लगने से एक ही पक्ष के अंश उर्फ गोलू, बंटी व मुनेश घायल हुए हैं। जिनमें अंश की हालत गंभीर बनी हुई है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें