फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सीमा विवाद में फायरिंग-मारपीट, ग्राम प्रधान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हापुड़-अमरोहा जनपद से सटे खादर क्षेत्र में सीमा विवाद को लेकर हुई फायरिंग, जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी पिपलौती के ग्राम प्रधान को गिरफ्तार किया है। उसके अन्य साथियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन


गांव शंकराटीला निवासी किसान लाल सिंह के अनुसार शनिवार की रात वह लोग खादर में अपने-अपने ट्रैक्टरों पर तिरपाल लगाकर सो रहे थे। उनके साथ काफी किसान मौजूद थे। रात करीब एक बजे गंगापार के अमरोहा जनपद के पिपलौती गांव निवासी हथियारबंद लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। इनमें पिपलौती ग्राम प्रधान जितेंद्र, हौसराम, चंद्रपाल, नौशाद, शाहरूख, हसनैन, तसलीम और करीब 15 अन्य लोग शामिल थे। इस घटना में छह किसान घायल हुए थे।

सीओ राहुल यादव ने बताया कि इस मामले में ग्राम प्रधान पिपलौती जितेंद्र सैनी के साथ ही 15 अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। सोमवार को सूचना के आधार पर आरोपी प्रधान जितेंद्र को पसवाड़ा से बलवापुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं, शेष आरोपियों को तलाश कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें