फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पिता-पुत्र पर लगाया फायरिंग का आरोप

Sat, 31 Jan 2026 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढमुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव हशुपुर निवासी यशवीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित का कहना है कि वह करीब 15 दिन पहले वह शाम के समय वह साइकिल पर सवार होकर गांव बक्सर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मंदिर के निकट गांव के ही जयकरण और उसके बेटे सुमित ने जबरन उसकी साइकिल रोक ली। जयकरण ने तमंचा निकाल कर धमकी दी। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई की। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। लेकिन, गोली मिस होने से वह बच गया। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच और आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें