फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: किसान पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Apr 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझैटी के जंगल में खेत में निराश्रित पशुओं को छोड़ने से रोकने पर युवकों ने किसान पर फायरिंग की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि गांव रझैटी निवासी किसान सचिन ने दो दिन पहले थाने में तहरीर दी थी। जिनके अनुसार बुधवार की रात वह अपने खेतों में बोई गई मक्का की फसल की रखवाली कर रहे थे। उसी समय गांव सालौनी की तरफ से साहिल और मनोज अपने दो साथियों के साथ निराश्रित पशुओं को भगाते हुए वहां पहुंचे। जिन्होंने पशुओं का झुंड सचिन के खेत में भेज दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने किसान को पीटा और फायर भी किया। पीड़ित की तहरीर पर साहिल, मनोज और उनके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। सूचना के आधार पर शुक्रवार को पुलिस टीम ने फायरिंग के मामले में लिप्त मनोज निवासी गांव सालौनी को गांव के पास शनि मंदिर से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें