फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Dec 2025 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित सैनी मार्केट के सामने कोल्ड स्टोरेज के पास 18 अगस्त की रात हिस्ट्रीशीटर अतुल त्यागी पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त अवैध असलाह भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि गांव पीरनगर सूदना निवासी कृष्णकांत त्यागी ने 19 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 18 अगस्त की रात करीब पौने नौ बजे उनका भाई अतुल त्यागी जिम करके स्कूटी से अपने घर मोहल्ला त्यागीनगर लौट रहा था। आरोप है कि स्वर्ग आश्रम रोड स्थित सैनी मार्केट के सामने जैन कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचने पर बाइक सवार मनीष शर्मा उर्फ मतनौरा, दिपांशु त्यागी और प्रशांत गौड़ ने उनका पीछा किया। मनीष शर्मा उर्फ मतनौरा ने जान से मारने की नियत से उनके भाई पर फायरिंग कर दी। पीठ में गोली लगने से उनका भाई स्कूटी सहित सड़क पर गिर गया। इसके बाद तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। कृष्णकांत त्यागी ने बताया कि यह घटना विपिन चौधरी निवासी गांव मुरादपुर के इशारे पर हुई थी। सीओ ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार और उनकी टीम ने बृहस्पतिवार को आरोपी मनीष उर्फ मतनौरा निवासी मोहल्ला देवलोक कॉलोनी को धनौरा कट के पास दोयमी धनौरा रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना हापुड़ नगर में छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें