फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमकल अफसरों ने उद्यमियों के लिए लगाई क्लास

Mon, 18 Jul 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
दमकल अफसरों ने आग पर जल्द काबू पाने के उपाए बताए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हापुड़ स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, आईआईए और दमकल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दमकल अफसरों ने आग पर जल्द काबू पाने के उपाए बताए।
विज्ञापन


सेमिनार में मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह ने उद्यमियों को बताया कि नेशनल बिल्डिंग कोड और फैक्ट्री एक्ट के अनुसार फैक्ट्रियों में आग बुझाने के यंत्रों को लगाया जाए। किसी भी फैक्ट्री में उचित क्षमता का पंप, हाईडेंट, हाज आदि की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जल्द ही एक और कैंप लगाया जाएगा, जहां उद्यमियों को आग बुझाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने उद्यमियों को आश्वसन दिया कि दमकल की टीम सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचेगी। साथ उन्होंने उद्यमियों से एनओसी लेने का किया।
विज्ञापन


आईआईए के चैप्टर चेयरमैन अतुल गोयल, सचिव कपिल अरोड़ा, कोषाध्यक्ष अभिषेक मित्तल ने कहा कि तहसील चौपला के आसपास दमकल गाड़ी खड़ी की जाए ताकि आग लगने से गाड़ी तत्काल पहुंच सके।

एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंहल ने कहा कि जिले में दमकल गाड़ियों की काफी कमी है। हापुड़ में मात्र एक गाड़ी है। उद्यमी संजय कृपाल ने जानकारी ली कि सूचना मिलने पर कितनी देर में दमकल टीम स्टेशन से निकलती है तो दमकल विभाग के अफसरों ने बताया कि केंद्र पर दमकल टीम 24 घंटे तैयार रहती है
विज्ञापन


और सूचना मिलते ही तुरंत रवाना होती है। एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता ने अग्निशमन विभाग के अफसरों का आभार जताया। इस अवसर पर सुनील जैन, प्रभात अग्रवाल, कपिल अरोड़ा, सोनू चुग,  अभिषेक मित्तल, संजय कृपाल, संजय अग्रवाल,

सरजीत चावला, गौरव अग्रवाल, कुलभुषण, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सचिन सिंहल, प्रमोद गोयल, अतुल चौकड़ात, सरदार हरविन्दर सिंह,  आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें