फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फ्लाईओवर पर बिछी अंडर ग्राउंड केबल में लगी आग

Tue, 10 Dec 2024 09:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ रोड फ्लाईओवर पर बिछी अंडर ग्राउंड बिजली के केबल में शार्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान गढ़ रोड पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग नौ बजे गढ़ रोड फ्लाईओवर पर बिछी अंडर ग्राउंड केबल में आग लगने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें