फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कूड़े की चिंगारी से जली गन्ने की फसल

Wed, 05 Mar 2025 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भद्स्याना निवासी कपिल कुमार ने बताया कि खेत में उन्होंने गन्ने की फसल बोई हुई है। गांव के ही लोगों की गोबर की खाद की कूड़ी उनके खेत के पास है। बुधवार की शाम अज्ञात कारण से कूड़े और सूखे गोबर में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण निकली चिंगारी से खेत में खड़ी गन्ने की पत्ती में आग लग गई, जो बड़ी तेजी से फैलने लगी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक करीब तीन बीघा फसल जल चुकी थी। पीडि़त ने अधिकारियों से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें