फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्क्रैप फैक्टरी में लगी भीषण आग

Tue, 14 Nov 2023 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। खेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्क्रैप फैक्टरी में मंगलवार की देरशाम आग अग गई। भीषण आग को बुझाने के लिए हापुड़, गाजियाबाद और नोएडा से दमकल विभाग की नौ गाड़ियां देर रात तक जुटी रहीं। घटना स्थल पर पुलिस फोर्स के साथ सीओ पिलखुवा और एसडीएम धौलाना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नोएडा निवासी मनन गोयल की पिलखुवा-धौलाना मार्ग खेड़ा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में स्क्रैप फैक्टरी है। मंगलवार की रात फैक्टरी स्थित प्लास्टिक के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ही आग ने भीषण रूप धरण कर लिया। फैक्टरी में मौजूद लोगों ने भाग कर जान बचाई। लोगों ने पहले आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। आसपास संचालित फैक्टरी में कार्यरत श्रमिकों ने काम बंद कर दिया। मामले की सूचना दमकल विभाग के अलावा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन विफल रही। जिसमें बाद अन्य जिलों की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।

पिलखुवा फायर स्टेशन प्रभारी सचिन बालियान का कहना है कि अभी तक की जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। आग बुझने के बांद जांचोपरांत आग लगने के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें