फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कंटेनर में लगी आग, हाईवे पर यातायात बाधित

Fri, 01 Dec 2023 09:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। हाईवे-9 पर शुक्रवार सुबह नंदराम धर्म कांटा के पास कंटेनर के केबिन में अचानक आग लग गई। जिसके चलते हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग को बुझाया और कंटेनर को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया। पिलखुवा फायर स्टेशन के कार्यवाहक प्रभारी संजीव त्यागी का कहना है कि घटना के समय कंटेनर खाली था, आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं लग सका है। इंजन गर्म होने के कारण केबिन में आग लगने की संभावना जताई जा रही है। कंटेनर से संबंधित चालक एवं अन्य कोई व्यक्ति नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें