फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पटना मोड़ के पास केमिकल फैक्टरी में भीषण आग

Tue, 08 Aug 2023 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पटना मोड़ पर स्थित एक केमिकल फैक्टरी में मंगलवार देर शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं। मौके पर पहुंंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। देर रात तक टीम आग बुझाने में जुटी रही।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित आलोक विहार निवासी दिनेश सराफ की दर्पण केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से केमिकल और पेंट की फैक्टरी है। मंगलवार देर शाम अचानक इसमें आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने अंदर फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालते हुए आग को बुझाने के प्रयास किए। रात तक करीब फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी थीं और आग को बुझाने के प्रयास कर रही थीं। आग के कारण फैक्टरी से बार-बार विस्फोट की आवाज सुनाई दे रही थीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत व्याप्त थी। सीओ अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर समय से पहुंच गई। आग पर समय रहते काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें