हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-9 स्थित गांव सबली कट के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। इस दौरान कार मालिक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।
जिला गौतमबुद्धनगर के दादरी निवासी रजनीश कुमार ने बताया कि वह दादरी में एलआईसी में कार्यरत हैं। शुक्रवार की दोपहर वह एलआईसी के काम से हापुड़ आए थे। एनएच-9 स्थित गांव सबली कट के पास दोपहर लगभग सवा चार बजे लौटते वक्त उनकी कार में अचानक आग लग गई। बाइक सवार एक व्यक्ति ने उन्हेंं कार में आग लगने की सूचना दी। इस पर उन्होंने कार को धीमा करते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। थोड़ी ही देर में कार जलकर राख हो गई। उसने इसकी सूचना पुलिस व दमकम विभाग को दी। पुलिस व दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी। कार मालिक ने बताया कि कार में करीब 50 हजार रुपये और एक लैपटॉप भी जल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।