धौलाना। धौलाना-गुलावठी मार्ग पर अरविंद डेयरी के सामने ढाबे पर शराब पीने से रोकने पर गुस्साए युवकों ने ढाबे में आग लगा दी। चंद मिनटों में होटल में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना जारचा क्षेत्र के गांव गुलावठी खुर्द निवासी ललित कुमार धौलाना-गुलावठी मार्ग स्थित अरविंद डेयरी के सामने अपना ढाबा नाम से होटल चलाता है। मंगलवार शाम कुछ लोग ढाबे पर पहुंचे और खाने का ऑर्डर देकर बैठ गए। आरोपियों ने खाने के साथ शराब पीने की जिद की। लेकिन होटल संचालक ने मना कर दिया। आरोपियों ने गुस्से में होटल में आग लगा दी। इसके बाद आरोपी मौके पर फरार हो गए। पुलिस की सूचना पर जब फायर ब्रिगेड पहुंची तो होटल में रखा सामान जलकर राख हो गया। क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।