फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गोदाम के बाहर खड़ी कार में लगी आग

Mon, 17 Mar 2025 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रजनी विहार में गोदाम के बाहर खड़ी एक कारोबारी की कार में आग लग गई। गोदाम में रखे अग्निशमन यंत्र और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


मोहल्ला मंडी निवासी कारोबारी आरके गर्ग ने बताया कि सोमवार को वह गाजियाबाद से अपना कार्य निपटाकर गोदाम आए थे। उन्होंने अपनी कार गोदाम के बाहर खड़ी की थी, तभी अचानक पिछले टायर व खिड़की में आग लग गई। उन्होंने तुरंत ही गोदाम में रखे अग्निशमन यंत्र और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इस मामले में उन्होंने बस अड्डा पुलिस चौकी पर तहरीर दी। सीओ अनीता चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें