फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग

Mon, 22 May 2017 09:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव गालंद में सोमवार दोपहर एक मकान में आग लग गई। इससे हजारों का सामान जलकर राख हो गया। मकान से निकली आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों मशक्कत कर कुछ देर में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गांव गालंद में बिरमा पत्नी हिम्मत का मकान है। मकान में वह अपने परिवार के साथ रहती हैं। सोमवार दोपहर सभी घर से खेत में काम करने गए थे। इसी बीच उनके मकान में आग लग गई।

आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। आग लगने से चार खाट, पांच कुंतल गेहूं, दो कुंतल चावल, रजाई, गददे और कपडे़ जलकर राख हो गए। पीड़िता ने आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाल दीपक त्यागी ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में कोतवाली में कोई सूचना नहीं आई है। अगर तहरीर आएगी तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें