फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मिठाई की दुकान में लगी आग लाखों का सामान जलकर नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। शनिवार देरारात बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास स्थित मिठाई एवं कंफेक्शनरी की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

निड़ोरी निवासी नईम बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास मिठाई एवं कंफेक्शनरी की दुकान करता है। शनिवार की रात दुकान में आग लग गई, कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

पिलखुवा फायर स्टेशन कार्यवाहक प्रभारी प्रमोद त्यागी के बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी थी, जिसे बुझा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें