फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग, पारा 43 पार

Mon, 08 May 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
धूप के कड़े तेवर, पारा 43 डिग्री के पार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मई माह में गर्मी रोज अपने रिकार्ड तोड़ रही है। रविवार को प्रचंड गर्मी व चिलचिलाती धूप के चलते आसमान से आग बरसी। सुबह आठ बजे के बाद ही धूप ने अपनी तपिश दिखानी शुरू कर दी। दोपहर में तो तेज लू शरीर को झुलसा रही थी। जिससे लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


तेज गर्मी व लू की वजह से पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया। रविवार को गर्मी के प्रचंड रूप से जनजीवन काफी हद तक प्रभावित रहा। इसका असर स्थानीय बाजारों पर पड़ा, जहां ग्राहक कम दिखे इसके चलते दुकानदार परेशान रहे। उधर, गोल मार्केट में लगने वाले संडे मार्केट में भी गर्मी के कारण कम लोग नजर आए।

दोपहर में तो आसमान से मानो अंगारे ही बरस रहे हैं। धूप की वजह से दिन में आंख तक नहीं ठहर रही है। इस तरह की स्थिति में लोग तेजी से हीट स्ट्रोक की चपेट में भी आ रहे हैं। इसमें डायरिया, उल्टी, दस्त, बुखार आदि के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन


सरदार बल्लभ भाई पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी मनोज आत्रेय का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में गर्मी से राहत संभव नहीं है। अभी तापमान में और वृद्धि दर्ज की जाएगी। लू के साथ लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें