फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग

विज्ञापन
पिलखुवा के मोहल्ला आर्य नगर में घर में लगी आग की जानकारी देते युवक।संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। आर्यनगर मोहल्ले में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से मकान में आग लग गई। आग लगने से करबी एक लाख रुपये से अधिक के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति पर जानबूझकर आग लगाने का शक जताते हुए कोतवाली में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पीड़ित मुकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह परिवार के साथ शहर के चौहान गार्डन में भांजे की शादी में गए थे। रात करीब पौने बारह बजे पड़ोसियों ने फोन कर मकान में आग लगने की सूचना दी। घर पहुंचने पर मुख्य गेट के निचले हिस्से में आग लगी मिली। पीड़ित के अनुसार आग मुख्य गेट के नीचे से लगाई गई थी। इस दौरान घर में रखे कपड़े और कुछ आभूषण भी जल गए। उन्होंने एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने की बात कही है। मुकेश ने शॉर्ट सर्किट की आशंका से इन्कार करते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का शक जताया है। उन्होंने पुलिस से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें