फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फैक्टरी में लगी आग, मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धौलाना। थाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी फेज-2 स्थित केमिकल फैक्टरी में लगी आग की चपेट में आकर मजूदर गंभीर रूप से झुलस गया। मजदूर को अस्पताज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित मजदूर की पत्नी ने फैक्टरी मालिक व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिला गोंडा के गांव नयापुरवा निवासी खुशी ने बताया कि उनके पति पिंटू हाल में गांव खिचरा में रह रहे हैं। उनके पति यूपीएसआईडी फेज-2 स्थित मुकेश कुमार की केमिकल फैक्टरी में काम करते हैं। 12 फरवरी को उनके पति फैक्टरी में काम करने गए थे। दोपहर चार से पांच के बीच फैक्टरी में अचानक आग लग गई। इस दौरान काम करते समय उनके पति आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। फैक्टरी में काम करने वाले अन्य मजदूरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। पीड़िता ने बताया कि फैक्टरी मालिक मुकेश कुमार व अन्य संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी में सुरक्षा के कोई मानक नहीं है। साथ ही आग बुझाने के कोई साधन हैं। इतना ही फैक्टरी के मानक भी पूरे नहीं है। फैक्टरी के मानक पूरे होते तो यह हादसा नहीं हो पाता। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़ित मजदूर की पत्नी की तहरीर पर फैक्टरी मालिक, अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें