धौलाना। गुलावठी मार्ग स्थित एक कबाड़ एकत्र करने वाली फैक्टरी में शुक्रवार को अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि धौलाना के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी लंबे समय से बंद पड़ी हुई है। शुक्रवार को इसी बंद फैक्टरी में अचानक आग लग गई। फैक्टरी के समीप ही प्रीति इंडस्ट्रीज नाम से ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी संचालित है। ऐसे में शुरुआत में सूचना प्रसारित हुई कि ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी में आग लग गई है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जांच करने पर पता चला कि आग प्रीति इंडस्ट्रीज में नहीं, बल्कि उसके समीप लंबे समय से बंद पड़ी फैक्टरी में लगी है। इसके बाद दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया और आग पर काबू पा लिया।