फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्चे की मौत के मामले में चालक पर मुकदमा दर्ज

Wed, 19 Mar 2025 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रसादीपुर में मजदूर के दो साल के बेटे की ट्रैक्टर से टक्कर होने पर मौत हो गई थी। मजदूर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूल रूप से जनपद अमरोहा के शेरपुर निवासी बंटी ने गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि वह परिवार के साथ गांव प्रसादीपुर में मजदूरी करने के लिए आए हुए हैं। इस समय वह किसान रविंद्र कुमार के घर पर रहकर गन्ने की कटाई का काम कर रहे हैं। 16 मार्च की शाम करीब पांच बजे उनका दो साल का बेटा विशू रविंद्र के मकान के बाहर गेट के पास खेल रहा था। इसी दौरान रविंद्र के चालक टेकचंद ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए उनके बेटे को टक्कर मार दी। जिससे विशू की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर समेत वहां से भाग निकला। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें