फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 03 Oct 2023 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति को नौकरी दिलाने के बहाने बाइक पर बैठाकर अपहरण कर गाजियाबाद होटल में दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।
विज्ञापन


एक महिला ने बताया कि गांव के आरोपी मोनू से कुछ दिन पहले मुलाकात हुई थी। इस बीच मोनू ने उसके बेरोजगार पति को नौकरी दिलाने की बात कही थी। पीड़िता का आरोप है कि 29 सितंबर की शाम को उसके पास मोनू का फोन आया और नौकरी की बात कराने के बहाने बाइक पर बैठाकर गाजियाबाद की तरफ ले गया। जहां पर मोनू के साथी नितेश और बिन्नी निवासी पलवाड़ा पहले से ही एक होटल में मौजूद मिले, जहां तीनों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद आरोपी वापस आते समय पीड़िता को पिलखुवा छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने बहादुरगढ़ थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि संबंधित मामले में तीनों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज किया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें