फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महिला की हत्या का प्रयास में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 02 Jul 2025 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी के गांव नारऊ निवासी राशिद की तहरीर पर सिंभावली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें उल्लेख किया है कि उसकी दो बहनों का निकाह करीब 17 साल पहले सिंभावली क्षेत्र के गांव राजपुर के दो युवकों के साथ हुआ था। जिनमें से बड़ी बहन सायरा की आपसी बंटवारे की रंजिश में 23 मार्च 2017 को जलाकर हत्या कर दी गई थी। राशिद का आरोप है कि 22 जून को बहन साजिदा को घर में अकेला देख इकबाल, नसरीन, नवेद, जावेद, आरिफ उर्फ पप्पू, ननद रूबी ने साजिश के तहत फांसी लगाकर मारने का प्रयास किया। परंतु जैसे तैसे बचकर उसने डायल 112 पर कॉल करते हुए उसे भी खबर कर दी थी। ससुराल वाले आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट करते हैं। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि एसपी शिकायत प्रकोष्ठ में दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना कराई जा रही है, जिसमें दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें