फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सपा जिलाध्यक्ष समेत 49 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 09 Apr 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ तिराहे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला जलाने के मामले में पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष समेत 14 नामजद व 35 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक नितिन चौधरी की तहरीर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री के पुतला दहन मामले में सपा जिलाध्यक्ष बबलू गुर्जर समेत 14 नामजद व 35 कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इनमें छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, वसीम मेवाती, कमाल मंसूरी, पीयूष मंडोडिया, तेजपाल प्रमुख, श्यामसुंदर भुर्जी, आदेश गोस्वामी, मंजीत चौधरी, इकबाल कुरैशी, संजय सिंह यादव शामिल हैं। इनके अलावा 35 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें