फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लेखपाल ने प्रधान के पुत्र पर दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 28 May 2025 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। तहसील में तैनात महिला लेखपाल ने हसनपुर के प्रधान पुत्र पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग, राजस्व अभिलेख छीनने का प्रयास करने के संबंध में हाफिजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तहसील हापुड़ में तैनात लेखपाल चंचल त्यागी ने बताया गया कि वह वर्तमान में गांव काठीखेड़ा में लेखपाल है। 26 मई को वह राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ पैमाइश करने के लिए गई थी। ग्राम हसनपुर के प्रधान के पुत्र विजय खरे द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर अभद्र व्यवहार किया गया। इसके साथ ही राजस्व अभिलेखों को छीनने का प्रयास किया गया। किसी तरह वह बचकर एक भट्ठे पर पहुंची। वहीं भी आरोपी पहुंचा और अपशब्दों का प्रयोग कर वीडियो बनाकर उनके पीछे आता रहा। बाद में वीडियो से गाली वाला हिस्सा हटाकर फेसबुक पर डाल दिया। आरोपी स्वयं के ग्राम प्रधान बताकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करता है। थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें