फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा में अश्लील नृत्य पर एफआईआर

Thu, 29 Sep 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
रामलीला मंचन - फोटो : amarujala
विज्ञापन
श्रीराम लीला कमेटी की ओर से निकाली गई शोभायात्रा के दौरान अश्लील नृत्य कराने पर उपनिरीक्षक ने कमेटी के आठ सदस्यों पर एफआईआर दर्ज कराई है। दरसअल, 27 सितंबर को मंशा देवी मंदिर बुलंदशहर रोड से श्रीराम जन्म की शोभायात्रा निकाली गई थी।
विज्ञापन


यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर कोठी गेट पर समाप्त हुई थी। शोभायात्रा में अश्लील नृत्य कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसको लेकर कोठी गेट चौकी प्रभारी शिवकुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उन्होंने रामलीला समिति के प्रधान डीके सर्राफ, उप प्रधान संजय गर्ग सर्राफ, वरिष्ठ उपमंत्री व नामित सभासद अनुज गर्ग, उपमंत्री शरद अग्रवाल, उपमंत्री सुशील कुमार शर्मा, उप मंत्री उमेश कुमार अग्रवाल, उप मंत्री शुभम गोयल व
विज्ञापन


मेला चेयरमेन वीरेंद्र कुमार को नामजद कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रधान डीके सर्राफ का कहना है कि झांकी पर अश्लील नृत्य का मामला संज्ञान में नहीं था।

लेकिन जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो उन्होंने जनता से सोशल मीडिया व गणमान्य लोगों से मिलकर माफी मांग ली। साथ ही पुलिस अधिकारियों से भी मामले को लेकर बातचीत की जाएगी। उनका कहना है कि जानकारी में आया है कि कुछ युवकों को महिला वेश में सजाया गया था।

सीओ विशाल यादव ने कहा कि अश्लील नृत्य कर भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें