फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: टोलकर्मी से मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Mon, 14 Apr 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा पर बूथ में घुसकर टोलकर्मी की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

टोल प्रबंधन की ओर से टोल एडमिन रविंद्र ने दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। घटना के बाद टोल कर्मी दहशत में हैं। टोल प्रबंधन ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। टोल के सहायक प्रबंधक नितिन राठी ने बताया कि नियमों के अनुसार फास्टैग में राशि न होने पर नकद टोल लिया जाता है। लेकिन महिला ने नियमों की अनदेखी करते हुए टोलकर्मी से बहस की और थप्पड़ मारते हुए हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

टोल प्रबंधन का कहना है कि टोलकर्मियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सीओ अनीता चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज मामले की जांच की जा रही है, सीसीटीवी फुटेज के सहारे जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें