गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने गांव निवासी तीन लोगों पर घर में घुसकर हमला करने और दो लोगों द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीडि़ता न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली में न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीडि़ता ने उल्लेख किया है कि 24 अप्रैल को वह और उसकी सास घर पर अकेली थी। तभी गांव निवासी तीन लोग हाथ में लाठी डंडे लेकर घर का दरवाजा तोड़ कर घुस गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई की। दो आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।